फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण पर मंथन

Tue, 12 Sep 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 के लिए केंद्रों के निर्धारण में कई बदलाव हुए हैं। इसके लिए जिले के 167 स्कूलों की भौतिक संसाधनों की सूचना अब 20 सितंबर तक अपडेट होनी है। इसके बाद डीआईओएस की समिति जियो लोकेशन के साथ ही स्कूलों का सत्यापन कर 25 तक वास्तविक सूचना अपडेट करेगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण इस बार 28 नवंबर तक पूरा होना है। परीक्षा में इस बार प्रश्नपत्रों को उत्तर पुस्तिकाओं से अलग रखा जाएगा। इसके लिए एक अलग कक्ष स्ट्रांगरूम बनाया जाएगा। व्यवस्था की गई है कि स्ट्रांगरूम में एक अन्य अलमारी हो, जिसमें पहली बार प्रश्नपत्रों को निकालने के पश्चात वितरण के उपरांत अवशेष प्रश्नपत्र व बंडल स्लिप को सुरक्षित रखा जाए। इसके अलावा जिन वित्तविहीन विद्यालयों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में संयुक्त रूप से बालिका परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होगी, उन्हें सभी मानक पूर्ण करने की दशा में केंद्र बनाने में प्राथमिकता दी जाएगी। संस्थागत व व्यक्तिगत बालक परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र प्रत्येक विद्यालय अग्रसारण केंद्र से यथासंभव 12 किमी की परिधि में आने वाले विद्यालयों में निर्धारित किया जाएगा। राजकीय और एडेड विद्यालयों में परीक्षार्थियों की अधिकतम संख्या 1,200 की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। राजकीय व अशासकीय विद्यालयों में क्षमता अधिक है तो वहां पर 1,500 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया जा सकता है। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि नए नियमों के आधार पर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। तय समय में स्कूलों का डाटा अपडेट कर कार्रवाई पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें