फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बजट का हिसाब न मिलने पर बैठक का बहिष्कार

Sat, 18 Nov 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। नवगठित नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड की बैठक का सभासदों ने बहिष्कार किया। सभासदों के न पहुंचने से कोरम पूरा न हो पाने के कारण बैठक स्थगित करना पड़ी। सभासदों का आरोप है कि उन्हें पूर्व में खर्च हुए बजट की जानकारी नहीं दी जा रही है, इस लिए वह लोग बैठक में नहीं पहुंचे। इसी कारण विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा ही नहीं हो सकी। स्थगित बैठक का आयोजन अब बाद में होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सभासद राजेंद्र पटवा , ओम प्रकाश, बृजेश यादव, सुरेश, राकेश, सरोज चौरसिया आदि ने बताया कि बीते दिन नगर पंचायत के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के धन के आवंटन को लेकर ब्यौरा मांगा गया था। लेकिन अभी तक निर्गत धनराशि का कोई ब्यौरा नहीं मुहैया कराया गया। अधिशासी अधिकारी एके सिंह ने बताया कि कोरम के अभाव में बोर्ड की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें