फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
-पवन कुमार।-फाइल फोटो
विज्ञापन
रेहरा बाजार। रेहरा बाजार क्षेत्र के घोघरा गांव के मजरे कंछर निवासी पवन कुमार (25) की बुधवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। रेहरा बाजार-सादुल्लाहनगर मार्ग पर केशवनगर बाजार मंदिर के पास बाइक से उनकी साइकिल टकरा गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम कंछर निवासी चिल्हा देवी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे बेटे पवन कुमार साइकिल से केशवनगर बाजार गए थे। करीब नौ बजे सामान लेकर घर लौट रहे थे। तभी रेहरा बाजार-सादुल्लाहनगर मार्ग पर कंछर अशरफपुर के केशवनगर बाजार मंदिर के पास बाइक की टक्कर से हादसा हो गया। हादसे में बेटे की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
फरवरी में है बहन की शादी
चिल्हा देवी ने बताया कि पवन छोटी बहन की शादी की तैयारी कर रहे थे। बेटी की फरवरी में शादी है। घर में अब कोई कमाने वाला नहीं है। बेटे के कंधों पर परिवार के पालन-पोषण का जिम्मा था। उनकी दो वर्ष की बेटी श्रुति भी अनाथ हो गई है। वह खेती करके परिवार का खर्च चलाते थे। मां व पत्नी का रोक-रोकर हाल बेहाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें