फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 31 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त व बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अटल आवासीय विद्यालय संचालित है। इस विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन पत्र एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच किसी भी कार्य दिवस में श्रम अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से मुफ्त प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने मनकापुर गोंडा के ग्राम सिसवा में अटल आवासीय विद्यालय संचालित है। विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कक्षा छह में 160 तथा कक्षा नौ में 61 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। प्रवेश के लिए उन पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं, जिनका पंजीकरण 30 नवंबर 2025 से पहले हुआ हो।
साथ ही, कोविड-19 महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र 02 बच्चों को भी प्रवेश में पात्रता प्रदान की जाएगी। भरे हुए आवेदन पत्र समस्त अभिलेखों एवं तीन अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 31 जनवरी की शाम पांच बजे तक संबंधित जनपद के श्रम विभाग कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें