फोटो-11-बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में परीक्षार्थियों के प्रपत्रों की जांच करते शिक्षक।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर के एमएलके पीजी कॉलेज में दो पालियों में हुई बीएड प्रवेश परीक्षा में 191 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कॉलेज की चार फैकल्टी में कुल चार केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में 17 सौ के सापेक्ष 1602 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 17 सौ के सापेक्ष 1607 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डीएम और एसपी ने केंद्र का जायजा लिया।
बुधवार को एमएलके पीजी कालेज के आर्ट फैकल्टी, साइंस फैकल्टी, कामर्स फैकल्टी व बीएड फैकल्टी में बीएड प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा नोडल अधिकारी व कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि पहली पाली में 1700 के सापेक्ष कुल 1602 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। पहली पाली में कुल 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1700 के सापेक्ष 1607 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में कुल 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
चारो फैकल्टी में निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले सघन तलाशी ली गई। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। पहली पाली में डीएम श्रुति तथा एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने परीक्षा केंद्र का दौरा कर जांच पड़ताल की। परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं मिला। (संवाद)