फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा से आवागमन पर लगेगी रोक

Tue, 18 Aug 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक हुई। डीएम ने सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने के साथ ही स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा से आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने जिले में चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट पर सड़क, संकेतक और चेतावनी बोर्ड समेत जरूरी सुधार कार्य प्राथमिकता से कराने को कहा। पिछले माह हुई सड़क दुर्घटनाओं का ऑडिट कर मानवीय त्रुटि, तेज रफ्तार, सड़क की खराब स्थिति समेत अन्य कारणों का विश्लेषण करने के निर्देश दिए। हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, ट्रिपलिंग रोकने तथा यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।

डीएम ने दुर्घटना में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए पीएम राहत कोष के तहत चिन्हित अस्पतालों और उपलब्ध सुविधाओं का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। बहादुरापुर रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क की स्थिति में सुधार कराने को भी कहा।
विज्ञापन


स्कूली वाहनों की होगी नियमित जांच

विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक में डीएम ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूली वाहनों की नियमित तकनीकी जांच और फिटनेस सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सभी चालकों के चरित्र और ड्राइविंग लाइसेंस का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने को कहा। विद्यालयों में बच्चों के ई-रिक्शा से आने-जाने पर कड़ाई से रोक लगाने के साथ अभिभावकों को सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हिमांशु गुप्ता, एआरटीओ बृजेश यादव, डीआईओएस मृदुला आनंद, विद्यालयों के प्रबंधक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें