फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बालक में बलरामपुर व बालिका वर्ग में बहराइच ने मारी बाजी

विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में अति​थियों के साथ मौजूद फुटबाल ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति की तरफ से शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में बलरामपुर व बालिका वर्ग में बहराइच जनपद की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्टेडियम में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी दिनेश कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद व भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला के प्रधानाचार्य कुमेश कुमार सरोज ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर-14 गोंडा और श्रावस्ती के बीच खेला गया, जिसमें श्रावस्ती ने 1-0 से गोंडा को हराया। बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीम काे ट्रायल के आधार पर चयनित किया गया।
अंडर-17 बालक वर्ग में बलरामपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रावस्ती को 2-1 से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में बहराइच की टीम ने कड़े मुकाबले में श्रावस्ती को 3-2 गोल से हराकर बाजी मारी। जिला खेल समिति के सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि बलरामपुर व बहराइच की टीम अब प्रदेश स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर गोंडा के खेल सचिव राजेश पांडेय, श्रावस्ती के आशीष कुमार, बहराइच के सुनील कुमार, व्यायाम शिक्षक अतुल सिंह, मनीषा सिंह, रेफरी नदीम अहमद, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अकबाल अहमद शाह, अभय शंकर कुरील, पंकज पांडेय, अर्पण पांडेय, मदनलाल, उमेश कुमार व उमेश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें