बलरामपुर। नगर स्थित एमएलके पीजी कॉलेज की चार फैकल्टी में बुधवार को बीएड प्रवेश परीक्षा दो पॉलियों में संपन्न होगी। परीक्षा में कुल 1750 परीक्षार्थी भाग लेंगे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए चारो फैकल्टी में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों में चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
डीएम श्रुति ने निर्देश दिया है कि बीएड प्रवेश परीक्षा नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ जुट जाएं। बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2022-24 की प्रवेश परीक्षा एमएलके पीजी कॉलेज के चार फैकल्टी में कराई जाएगी। चारों फैकल्टी में 1750 परीक्षार्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। चारों केंद्रों पर सभी कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीडीओ ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व केंद्र प्रतिनिधियों को प्रवेश परीक्षा के दौरान जिम्मेदारी का निर्वहन करने का दायित्व सौंपा।
एडीएम राम अभिलाष को बीएड प्रवेश परीक्षा का ओवर ऑल इंचार्ज बनाया है। फैैकल्टी आफ साइंस में बीईओ श्रीदत्तगंज सियाराम वर्मा को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बीईओ बलरामपुर नगर रमेश कुमार को फैकल्टी आफ आर्ट्स का स्टेटिक मजिस्ट्रेट, विनय चौधरी बीईओ बलरामपुर मुख्यालय को फैकल्टी आफ कॉमर्स तथा नायब तहसीलदार सदर अंकुर यादव को फैकल्टी आफ बीएड परीक्षा केंद्रों का स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर फैकल्टी आफ साइंस तथा फैकल्टी आफ आर्टस, बीएसए डॉ. रामचंद्र को फैकल्टी आफ कामर्स व फैकल्टी आफ बीएड का केंद्र प्रतिनिधि बनाया गया है। प्रो. एके द्विवेदी फैकल्टी आफ साइंस, प्रो. पीके सिंह फैकल्टी आफ आर्टस, फैकल्टी आफ कामर्स तथा प्रो. डॉ. एसपी मिश्रा को फैकल्टी आफ बीएड परीक्षा केंद्र का व्यवस्थापक बनाया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वांह्न 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पॉली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में फोटो कॉपी व बुक स्टोर प्रवेश परीक्षा के दौरान बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्क व सैनिटाइजर का इंतजाम रहेगा। एक एंबुलेंस भी परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध रहेगी। (