फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के समय बचाव में जागरुकता करेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाढ़, अग्निकांड व अन्य दैवीय आपदा में सभी लोगों को अपनी मदद करने के लिए स्वयं जागरुक होना होगा। एसडीआरएफ की टीम ने हरैया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गोसाई गांव में कार्यक्रम किया और ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव व राहत पहुंचाने के संबंध में जागरूक किया। दैवीय आपदा के समय बचाव में जागरूकता मदद करेगी।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीआरएफ के प्रशिक्षण प्रभारी श्याम बाबू ने कहा कि हरसाल बाढ़ व अग्निकांड के साथ-साथ अन्य दैवीय आपदाओं का सभी लोगों को सामना करना पड़ता है।
दैवीय आपदाओं से बचाव के लिए हम सभी को स्वयं जागरूक होने की जरूरत है। बाढ़ से निपटने, तत्काल राहत पहुंचाने, जहरीले जानवरों के काटने और इमारत ढहने से दबे लोगों को बाहर निकालने आदि के संबंध में ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

कहा कि जहरीले जानवरों के काटने पर तत्काल अस्पताल में इलाज कराएं। झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े। झाड़फूंक के चक्कर में पड़ने पर जहरीले जानवर के काटने वाले व्यक्ति की जान भी जा सकती है। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना सत्येंद्र बहादुर सिंह ने एसडीआरएफ टीम के प्रयास की सराहना की।
एसडीआरएफ टीम के राहुल चौरसिया, ऋषि कुमार, अमित कुमार, अमरजीत यादव, दिलीप कुमार व दुर्गेश कुमार चौहान आदि ने ग्रामीणों को मॉक ड्रिल कर बचाव के संबंध में जागरुक किया। प्रधान प्रतिनिधि भोलानाथ वर्मा व दीप नरायन वर्मा ने एसडीआरएफ टीम के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें