फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमएलके डिग्री कॉलेज की अर्पिता बनीं बीबीए की टॉपर

विज्ञापन
अर्पिता सिंह
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की होनहार बेटी अर्पिता सिंह ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु द्वारा घोषित अनंतिम श्रेष्ठता सूची में अर्पिता ने बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) में सर्वोच्च अंक हासिल कर विश्वविद्यालय में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से बलरामपुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची में विभिन्न पाठ्यक्रमों में अव्वल रहे छात्रों के नाम शामिल किए गए। इसी में छात्रा अर्पिता सिंह का नाम बीबीए में प्रथम स्थान पर दर्ज हुआ। तीन नवंबर को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में होने वाले नवें दीक्षांत समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। अर्पिता शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनके पिता कर्मेंद्र कुमार सिंह बलरामपुर चीनी मिल में कर्मचारी हैं और परिवार सदर तहसील क्षेत्र के समगरा गांव में रहता है। बेटी की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी अर्पिता की मेहनत और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें