फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: केले की खेती से बदली अरमान ने तकदीर

Sat, 09 Aug 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के बूधीपुर गांव में केले की खेती ​दिखाते अरमान।
विज्ञापन
सतीश शुक्ल रेहराबाजार (बलरामपुर)। गांव के युवा भी खेती में नया मुकाम हासिल करके मिसाल बन सकते हैं। यह साबित कर दिखाया है बूधीपुर गांव के 22 वर्षीय अरमान ने। बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अरमान ने पारंपरिक खेती छोड़कर केले की उन्नत किस्म जी-नौ की खेती की शुरुआत की। अब वे तरक्की के पायदान पर उड़ान भर रहे हैं और अन्य युवाओं के लिए नजीर बन गए हैं।
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक और मेहनत के बल पर उन्होंने न सिर्फ लाखों रुपयों की आमदनी का रास्ता खोला, बल्कि गांव के दो युवाओं को रोजगार भी दिया। अरमान ने एक हेक्टेयर खेत में इस वर्ष केले की खेती शुरू की, जो सितंबर माह में तैयार होगी। अच्छी फसल की उम्मीद के साथ पहले से ही बाराबंकी, गोंडा, फैजाबाद, धानेपुर, मनकापुर और उतरौला जैसे इलाकों से व्यापारी खेत पर आकर संपर्क कर रहे हैं। जिससे उनका कारोबार दिनों-दिन आगे बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें