फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निशुल्क यात्रा के लिए जुटने लगी भीड़

Sat, 09 Aug 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार करती महिलाएं ।
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी है। शुक्रवार सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनें कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। इसके मद्देनजर सुबह रोडवेज पर महिलाओं की भारी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

गोंडा, बहराइच, उतरौला, तुलसीपुर, बढ़नी, लखनऊ व कानपुर जाने के लिए महिलाएं बस की जानकारी ले रही थीं। सिविल लाइन की रेखा ने बताया कि महिलाओं के लिए बस में छूट देना बहुत अच्छी बात है, दो दिन महिलाएं कहीं भी आ-जा सकती हैं। संतोषी ने बताया कि वह बहराइच जा रही हैं, 10 मिनट बाद बस मिलेगी। कोई शुल्क नहीं लगेगा यह अच्छी बात है।
बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि सभी चालक व परिचालकों को महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराने के निर्देश दिए गए हैं। लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके अलावा लखनऊ व कानपुर रूट पर पांच-पांच बसों को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें