फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन सड़कों के लेपन कार्य को मिली मंजूरी

Mon, 01 Jun 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के गुमड़ी-श्रीदत्तगंज पक्की सड़क से पांडेयपुरवा जाने वाला मार्ग ।-संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत तीन महत्वपूर्ण सड़कों के लेपन कार्यों को स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इन परियोजनाओं पर कुल एक करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी और विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


स्वीकृत कार्यों में गुमड़ी-श्रीदत्तगंज पक्की सड़क से पांडेय पुरवा तक 34.29 लाख रुपये की लागत से लेपन कार्य, ग्रामसभा पड़री रैकवार में श्रीदत्तगंज-शुक्लागंज मार्ग से दत्तनगर तिराहा होते हुए तिलकराम के घर तक 45.11 लाख रुपये की लागत से लेपन कार्य और ग्राम महुआ इब्राहिम में श्रीदत्तगंज-शुक्लागंज संपर्क मार्ग से महुलीडीह तक 53.87 लाख रुपये की लागत से लेपन कार्य शामिल हैं। सदर विधायक पल्टूराम ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पर क्षेत्रवासी दिलीप वर्मा, टिंकू श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, अखिलेश्वर पांडेय, रंजीत गुप्त, रवि पांडेय, सूरज पांडेय, नंदकिशोर मिश्र, दिनेश आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें