फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाढ़ से कटा हेंगहा नाला पुल का एप्रोच, 50 हजार आबादी का आवागमन बाधित

Fri, 11 Aug 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
-बलरामपुर के दरगाह डिप पर बाढ़ के पानी से होकर गुजरते लोग।
विज्ञापन
बलरामपुर। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही भारी बारिश के चलते राप्ती नदी के बाद अब पहाड़ी नालों में भी उफान आ गया है। बाढ़ के चलते ललिया व महराजगंज तराई क्षेत्र के कई गांव पानी से घिर गए हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हेंगहा पहाड़ी नाले पर बने पुल का एप्रोच कट गया है, जिससे 30 गांव की करीब 50 हजार आबादी का आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात मूसलाधार बारिश होने के कारण पहाड़ी नालों में उफान आ गया। राप्ती नदी के बाद अब पहाड़ी नालों में बाढ़ आने से ललिया क्षेत्र के कमदी, सोनवरसी, मदारगढ़, लखनीपुर व लौकहवा और महराजगंज तराई क्षेत्र के साखीरेत, बरगदही व चिकनोटा आदि गांव पानी से घिर गए हैं। ग्रामीणों को गांव से निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान केशरी सिंह, मंगलदेव सिंह, पंकज, बब्लू व राजू आदि ने बताया कि गांव में पानी भरने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है। नाव की कमी के चलते भी हम लोगों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। इन लोगों ने डीएम ने और नाव उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्रवासी लालजी विश्वकर्मा, राजकुमार पांडेय, हेमचंद्र सोनी, संदीप वर्मा, उदयराज यादव, राजेश, राकेश वर्मा, विनोद, वकील अहमद व पुल्ली वर्मा आदि न बताया कि हेंगहा नाले में बाढ़ आने के कारण एप्रोच कटा है। जिस कारण शिवपुरा से लालपुर चौराहा चौधरीडीह मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन ठप है। क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए वाहन से 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड भानु प्रताप यादव ने बताया कि जल्द ही एप्रोच की मरम्मत कराकर आवागमन शुरू कराया जाएगा।



दरगाह डिप पर चल रहा पानी
ललिया क्षेत्र के धोबहा नाले में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। दरगाह डिप पर पानी चलने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। क्षेत्रवासी अब्दुल सलाम, इदरीश, सुनील कुमार, राजेश, मोहन व इस्माइल आदि का कहना है कि यदि पानी और बढ़ा तो आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें