फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से नदारत पांच अफसरों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बीते दिन देर शाम को कर-करेत्तर की बैठक से बिना सूचना के नदारद चार अफसरों से डीएम श्रुति ने जवाब तलब किया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। बैठक में डीएम ने कर-करेत्तर के साथ न्यायालयों में लंबित वादों व मुकदमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में बिना सूचना के नदारद आईजी स्टांप, सहायक कमिश्नर वाणिज्य कर, डीएफओ, खनन अधिकारी व चकबंदी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जवाब तलब किया है। बैठक में डीएम ने शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली करने का निर्देश एक्सईएन पावर कारपोरेशन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, ईओ नगर पालिका, सचिव मंडी, एआरटीओ व जिला बांट-माप अधिकारी को दिया है।
राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। नगर निकायों में लंबित ऑडिट आपत्तियों का शत-प्रतिशत निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में कर करेत्तर, राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों, वादों के निस्तारण, देय वसूली व ई गर्वनेंस के संचालन आदि की समीक्षा की गई। तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को डीएम ने राजस्व न्यायालयों में पांच साल से अधिक लंबित मुकदमों व वादों को समय से निस्तारित कराने और तहसील के बड़े बकायादारों को चिन्हित कर वसूली कराने का निर्देश दिया गया है।
आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। तीनों तहसीलों के एसडीएम को वरासत व दाखिल खारिज का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया।
जल जीवन मिशन के तहत नए तालाब निर्माण के लिए स्थल चयन का जिम्मा एसडीएम को सौंपा। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार सदर शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार अंकुर यादव व जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें