फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 67 परीक्षा केंद्रों पर 10 फरवरी से भेजी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 08 Feb 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर 10 से 13 फरवरी तक तहसीलवार यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए अलग-अलग रंग की कॉपियां होंगी। वहीं, सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एमपीपी इंटर कॉलेज के संकलन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। अब इनकों परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाना है। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि 10 फरवरी को उतरौला तहसील क्षेत्र की कापियां पहुंचाई जाएंगी। 11 फरवरी को तुलसीपुर तहसील क्षेत्र और 13 फरवरी को सदर तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस्तेमाल होने वाली कॉपियों का रंग अलग-अलग होगा। 10वीं की परीक्षा देने वालों को गुलाबी व 12वीं के परीक्षार्थियों को भूरे रंग की कॉपी मिलेगी। डीआईओएस ने बताया कि नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत कॉपियों के रंग में बदलाव किया गया है। हाईस्कूल की कॉपियों के पेज तीन और इंटर की कॉपियों के पेज 10 पर परिषद का मोनोग्राम बनाया गया है, ताकि कॉपियों में कोई हेराफरी न कर सके। शिक्षकों और कर्मचारियों को उत्तर पुस्तिकाओं के मिलान में लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों की परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कॉपियों के बंडल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नकल की पुष्टि पर उत्तरपुस्तिकाओं का नहीं होगा मूल्यांकन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान कोई परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया तो उसकी कॉपी का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें