फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेकर प्रसव कार्य में निपुण होंगी एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को स्किल बर्थ अटेंडेंट प्रशिक्षण की शुरूआत की गई। 21 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में 32 स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे। इन लोगों को प्रशिक्षण देकर प्रसव कार्य में निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के भगवतीगंज बाजार स्थित एक होटल सभागार में स्किल बर्थ अटेंडेंट (एसबीए) प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विनोद कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि शिविर में चार आयुष एमओ, दो स्टाफ नर्स व 26 एएनएम सहित कुल 32 स्वास्थ्यकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह शिविर 21 दिनों तक चलेगा। पांच दिनों तक 32 लोगों को एक साथ-साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद चार-चार लोगों को अलग-अलग जिला महिला अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में महिला चिकित्सक डा. सारिका साहू, बालरोग विशेषज्ञ डा. महेश वर्मा व स्टाफ नर्स सारिता ने प्रशिक्षु स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसव के दौरान प्रसूता को अत्यधिक रक्त स्राव होने, झटका आने तथा अन्य समस्याओं का निराकरण कर सुरक्षित प्रसव कराने के बारे में जानकारी दी।
एसीएमओ ने प्रशिक्षु स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि सभी लोग प्रशिक्षण के बाद संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें ताकि जिले को संस्थागत प्रसव में अच्छी रैंकिंग प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विनीता राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, नर्स मेंटर प्रेरणा एवं लेखा लिपिक राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें