फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मां की एक झलक से दूर हुई सारी थकान

Mon, 04 May 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु 
विज्ञापन
तुलसीपुर। देवीपाटन शक्तिपीठ में सोमवार को मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच भी सैकड़ों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। प्रकृति की चुनौतियों भी श्रद्धालुओं का उत्साह नहीं डिगा सकीं। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां की एक झलक पाकर सारी थकान दूर हो गई।
विज्ञापन

दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु अश्वनी गुप्त ने बताया कि वह सोमवार को हर हाल में मां के दरबार में हाजिरी लगाना चाहते थे और यह खराब मौसम उनके लिए केवल एक परीक्षा जैसा है। वहीं महेश वर्मा ने कहा कि प्रकृति के उग्र रूप के बीच भी मंदिर परिसर में अद्भुत शांति और शक्ति की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि मां की एक झलक ने उनकी सारी थकान दूर कर दी। महिला श्रद्धालु पुष्पा ने भावुक होकर कहा कि भक्ति का खिंचाव इतना प्रबल था कि वे खुद को घर पर नहीं रोक सकीं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर यहां पहुंचीं। मंदिर के पुजारी विशेष नाथ योगी ने श्रद्धालुओं की श्रद्धा और विश्वास की सराहना करते हुए कहा कि सोमवार का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें