फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिला अस्पतालों में नहीं होती है थायराइड जांच, मरीज परेशान

Mon, 04 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल के ओपीडी में मौजूद मरीज
विज्ञापन
बलरामपुर। तीनों जिला अस्पतालों में थायराइड जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है। जिला अस्पतालों में थायराइड जांच के लिए उपकरण ही नहीं है। थायराइड के लक्षण वाले मरीजों को पैसे खर्च करके बाहर जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 15-20 मरीज थायराइड की जांच कराने पहुंचते हैं। अस्पतालों में थायराइड जांच के लिए आवश्यक उपकरण न होने से स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को वापस लौटा देते हैं। परिवारजन मजबूर होकर निजी केंद्र से जांच कराते हैं। खलवा की सुधा ने बताया कि उनकी मम्मी की थायराइड जांच कराने महिला अस्पताल आई थी, लेकिन यहां जांच नहीं हो पाया। अब बाहर निजी पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ेगी।
-
महिलाओं को होती है ज्यादा परेशानी
- गैर संचारी रोग विभाग के नोडल/एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि थायराइड अनियमित होने से महिलाओं को गर्भधारण में समस्या होती है। ऐसे में उन्हें समय-समय पर जांच कराने की आवश्यकता है। थायराइड बढ़ने से महिलाओं के मासिक धर्म में अनियमितता देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द कराई जाएगी सुविधा
जिला अस्पतालों में थायराइड जांच के लिए आवश्यक उपकरण की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही लैब में थायराइड जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें