बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा व संभागीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भगवती आदर्श विद्यालय में जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में माडर्न इंटर कॉलेज की छात्रा अल्फिया खान को प्रथम व अफीक को तृतीय स्थान मिला।
जबकि माडर्न बालिका इंटर कॉलेज की वसुंधरा वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य विपिन श्रीवास्तव, आशीष कुमार, सारिका श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीतू, प्रगति समेत कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।