फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 38 साल बाद देवीपाटन धाम को मिली बस अड्डे की सौगात

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में रोडवेज बस स्टेशन के लि​ए चिह्नित जमीन।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/तुलसीपुर। तुलसीपुर तहसील बनने के 38 साल बाद शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम को बस अड्डे की सौगात मिली है। तुलसीपुर शहर में जमीन की तलाश पूरी हो गई है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास 25 बीघे में रोडवेज बस अड्डा बनेगा। देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालु आते हैं। रोडवेज बस अड्डा का निर्माण होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

चैत्र व शारदीय नवरात्र में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए हर वर्ष देश के कोने-कोन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों से देवीपाटन धाम में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। नेपाल से भी श्रद्धालु मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
वर्ष 1987 में तुलसीपुर को तहसील का दर्जा मिला था। धार्मिक स्थल होने के बावजूद तुलसीपुर शहर में अभी तक रोडवेज बस अड्डे का निर्माण नहीं हो सका था। चैत्र व शारदीय नवरात्र के दौरान शहर में अस्थायी रोडवेज बस अड्डा बनाकर श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराई जाती थी। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास रोडवेज बस अड्डा का निर्माण कराने के लिए 25 बीघे जमीन की तलाश कर ली गई है। करीब 40 बीघे में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बना है। गेस्ट हाउस परिसर से 25 बीघे जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

तहसील के लोगों को मिलेगी सुविधा
तुलसीपुर शहर में रोडवेज बस अड्डे का निर्माण होने से तहसील के सात लाख लोगों को दूर-दराज शहरों में आवागमन की सुविधा मिलेगी। उमंग, संतोष जायसवाल व अरुण गुप्ता बताते हैं कि शहर में रोडवेज बस अड्डा होने से लोगों को बस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। चैत्र व शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी।
जल्द शुरू होगा निर्माण
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित व लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन कुमार शैलेंद्र के साथ जल्द ही स्थलीय निरीक्षण करके जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जल्द ही रोडवेज बस अड्डा का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अभय कुमार सिंह, एसडीएम तुलसीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें