फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया गया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन शुक्रवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा भाजपा शासन में किसान और आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन

सेक्टर प्रभारी देवीपाटन मंडल राम बरन मौर्य, पूर्व विधायक अलाउद्दीन खां, राम सागर अकेला, बसपा नेत्री जेबा रिजवान, नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली, जिलाध्यक्ष बसपा लालचंद्र कुरील, मनोज कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा शासनकाल में लोग परेशान है।
लोगों की परेशानी को दूर करने में बहुजन समाज पार्टी की सरकार मददगार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीम राव आंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। पार्टी की तरफ से गरीबों को कंबल बांटे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में मनोज कुमार गौतम, श्याम किशोर गौतम, कांशीराम पासवान, सहजराम गौतम, रमेश कुमार वर्मा, हरीराम बौद्ध, शफीक अहमद व तारिक पठान आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें