फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कमी बताने वाले विक्रेताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद की कमी बताकर अफवाह फैलाने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फसलों में प्रयोग करने वाली खाद जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डीएम श्रुति के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा से सटे 100 विक्रेताओं के उर्वरकों के बिक्री की जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

जांच में गड़बड़ी पाए जाने वाले दोषी उर्वरक विक्रेताओं पर तत्काल कार्रवाई की गाज गिरेगी। सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों की तरफ से खाद की तस्करी पर निगरानी की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने मंगलवार को बताया कि भारत की सीमा नेपाल से सटी होने के चलते उर्वरकों के उपलब्धता व वितरण की कड़ी निगरानी की जा रही है। शासन के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र 100 दुकानों के सितंबर व अक्तूबर माह के उर्वरकों के बिक्री की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसएसबी के साथ-साथ कोतवाली व थानों की पुलिस भी उर्वरक तस्करों पर शिकंजा कस रहे हैं। जिले के सभी फुटकर व थोक विक्रेताओं को किसानों के जोत-बही व खतौनी के आधार पर ही उर्वरकों की बिक्री करने का निर्देश दिया गया है।
निर्देश का उल्लघंन होने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। उर्वरकों की उपलब्धता व वितरण के बारे में भ्रामक दुष्प्रचार करने वाले विक्रेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
किसानों को निर्धारित रेट पर जोत-बही व खतौनी के मानक से पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद ही उर्वरकों की बिक्री करें और किसानों को उर्वरक बिक्री की पर्ची हर हाल में दें।
मुख्य प्रबंधक इफ्को व जिला प्रबंधक पीसीएफ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सहायक आयुक्त, जिला सहायक निबंधक सहकारिता अमरेश मणि त्रिपाठी व जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा को अपने स्तर से सभी समितियों को निर्देश जारी करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें