फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन दिवसीय मेले में दिखेंगी सीएम योगी के कार्यकाल की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। योगी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर सेवा, सुरक्षा व सुशासन की उपलब्धियां अब तीन दिवसीय मेले में दिखेंगी। बड़ा परेड ग्राउंड पर तीन दिवसीय मेले में यूपी भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर आधारित सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। तीन दिवसीय मेले में व्यापक रूप से जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने व कुशल आयोजन के लिए डीएम पवन अग्रवाल ने बड़ा परेड ग्राउंड का शनिवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 25 से 27 मार्च तक बड़ा परेड ग्राउंड पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सभी विभागों के 40 से अधिक स्टॉल के माध्यम से उपलब्धियाें के साथ योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। युवाओं व बच्चों के लिए मेले में विशेष आकर्षण रहेगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या व क्विज कराई जाएगी।
बड़ा परेड ग्राउंड का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट में बैठक करके अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। पात्रों से आवेदन फॉर्म भरवाते हुए योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। तीन दिवसीय मेला प्रतिदिन सुबह 10 से रात आठ बजे तक चलेगा। मेले में कृषि, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य पर आधारित दो सेशन प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कुल 06 सेशन आयोजित होंगे। सभी सेशन में संबंधित विभागों से पात्रों को स्वीकृति पत्र, प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन करने वाले कृषकों, बेहतर कार्य करने वाली महिला प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं युवा उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उनके अनुभव भी मंच से साझा किए जाएंगे।
मेले में जनपद के विकास की महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की गैलरी बनाई जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी, डीडीओ कमलेश सोनी, पीडी राघवेंद्र तिवारी, बीएसए शुभम शुक्ल, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय व डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें