फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नाले में ट्रैक्टर पलटने से बच्चे की मौत, एक घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के परिसया कला गांव के पास नाले में पलटी ट्रैक्टर।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/महराजगंज तराई। महराजगंज तराई के परसिया कला गांव में नाले में ट्रैक्टर पलटने से 10 वर्ष के बच्चे की माैत हो गई है। बच्चे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसा खेत की जोताई करते समय हुआ।
विज्ञापन

महाराजगंज तराई थाना परसिया कला निवासी कमालू ने बताया कि उनका बेटा करन (10) गांव के ही चैतू विश्वकर्मा के ट्रैक्टर पर बैठा था। चैतू अपने खेत जोताई कर रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर बगल के नाले में पलट गया। करन की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। चैतू गंभीर रूप से घायल हो गए। कौवापुर के एक निजी में अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार गिरि ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें