फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन


बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर भितवरिया गांव में ससुरालीजनों ने दहेज न मिलने पर 22 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं।

मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने पति तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

रविवार को गंगापुर भितवरिया गांव में लल्ले की पत्नी नजमा उर्फ रेशमा (22) का शव घर के बरामदे में मिला। ससुराल के लोग मौत के बारे में तरह-तरह की बात कर रहे थे। मृतका के गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


ग्राम बेनीनगर कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती निवासी मृतका की मां बिटाना मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस को दी गई तहरीर में बिटाना ने कहा है कि करीब चार वर्ष पूर्व उन्होंने बेटी की शादी लल्ले के साथ की थी।

सामर्थ्य के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद से मृतका के पति व सास और दहेज की मांग करते थे। मांग न पूरी होने पर यह लोग मृतका को प्रताड़ित करते थे। यह बात कई बार मृतका ने अपनी मां को बताया था।
विज्ञापन


मां का आरोप है कि दहेज न मिलने से नाराज होकर पति व सास ने बेटी को गला दबाकर मार डाला है। थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया कि बिटाना देवी की तहरीर पर मृतका के पति लल्ले तथा सास नूरजहां के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें