फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ ने दो वकीलों को छह साल के लिए निकाला.

विज्ञापन
विज्ञापन
बार संघ ने दो वकीलों को छह साल के लिए निकाला
विज्ञापन

दोनों वकील अब नहीं कर सकेंगे जिले में न्यायिक कार्य

बलरामपुर। संयुक्त बार संघ ने दो वकीलों को छह साल के लिए संघ से निकाल दिया है। संघ विरोधी गतिविधियों के चलते वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों वकील अब जिले के किसी भी न्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं कर सकेंगे। एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन व अन्य की गिरफ्तारी के खिलाफ वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा। आगामी 25 सितंबर को वकील पुन: बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी संयुक्त बार संघ के बैठक की अध्यक्षता कर रहे सत्यदेव तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता मृगेंद्र उपाध्याय व अरुण कुमार वर्मा ने बार संघ के निर्णय के खिलाफ जाकर शुक्रवार को तहसील परिसर से बाहर निकलकर एक मंत्री को ज्ञापन दिया। जिसके आरोप में इन दोनों वकीलों को छह वर्ष के लिए संघ व राहत कोष से निष्कासित कर दिया गया है। अरुण के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए उतरौला बार संघ के अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। दोनों वकीलों का पंजीकरण निरस्त कराने के लिए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को संयुक्त बार संघ पत्र लिखेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों वकील जिले के किसी भी न्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं कर सकेंगे। बैठक में युवा बार संघ अध्यक्ष संजय द्वारा बताया गया कि वकीलों के खिलाफ फर्जी दलित उत्पीड़न का केस दर्ज होने के तुरंत बाद ही समाप्त कर दिया गया है। इस पर वकीलों ने खुशी व्यक्त करते हुए तहसील परिसर में किए गए तालाबंदी को समाप्त करने का निर्णय लिया। अधिशाषी अभियंता, एसडीओ व अन्य दोषी विद्युत कर्मियों की गिरफ्तारी होने तक वकीलों ने कलम बंद हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। बैठक में सिविल बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष मुर्तजा हुसैन, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, महामंत्री अश्वनी त्रिवेदी व जिला युवा बार संघ महामंत्री अभय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें