फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 90 अभ्यर्थियों ने दी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Tue, 18 Jun 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के बीसीए विभाग की लैब में चल रही उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) में अंतिम दिन 90 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 55 ने परीक्षा छोड़ दी। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ से 10:30 तक चली। इसमें पंजीकृत 45 अभ्यर्थियों में से 33 उपस्थित रहे, जबकि 12 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12 से 2:30 तक कराई गई। इसमें पंजीकृत 50 अभ्यर्थियों में से 31 उपस्थित हुए, जबकि 19 अनुपस्थित रहे। इसी तरह तृतीय पाली की परीक्षा सायं 4 से 6:30 तक कराई गई। पंजीकृत 50 में से 26 उपस्थित हुए। इस पाली में 24 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बीसीए विभाग के प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में असिस्टेंट प्रोफेसर मसूद मुराद खान, प्रयोगशाला सहायक अवध बिहारी सिंह और बाहर से आई टीम का सराहनीय योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें