फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए 85 ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन

Fri, 11 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में ​​स्थित विकास भवन कार्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को शासन स्तर से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रोत्साहन पुरस्कार पाने के लिए अब तक 85 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ग्राम पंचायतों को 25 अगस्त तक आवेदन करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद जांच समिति द्वारा आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों में नौ बिंदुओं पर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सर्वाधिक नंबर पाने वाली पांच ग्राम पंचायतों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

चहुमुंखी विकास कराने वाली ग्राम पंचायतों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाता है। इसके लिए एक जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब तक 85 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है। हमारी पंचायत पोर्टल पर ग्राम पंचायतों को 100 अंकों वाली प्रश्नावली के उत्तर साक्ष्यों के आधार पर भरना होगा। संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव प्रश्नावली भरने के बाद आवेदन ऑनलाइन प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

25 अगस्त के बाद जिला स्तर पर गठित जांच समिति ग्राम पंचायतों द्वारा प्रश्नों के दिए गए उत्तर व साक्ष्यों की जांच करेगी। 25 सितंबर से जांच समिति द्वारा ग्राम पंचायतों में साक्ष्यों का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद सर्वाधिक अंक पाने वाली पांच ग्राम पंचायतों का चयन प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए किया जाएगा। 10 अक्तूबर को जांच समिति चयनित पांचों ग्राम पंचायतों के अभिलेखों की जांच कर संस्तुति रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करेगी। 25 अक्तूबर को जिले में चयनित ग्राम पंचायतों के अभिलेखों की जांच शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा की जाएगी।

श्रीदत्तगंज ब्लॉक से हुआ सबसे ज्यादा आवेदन
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत सबसे ज्यादा श्रीदत्तगंज ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है। इसी तरह बलरामपुर ब्लॉक की 12, हरैया सतघरवा की 11, गैसड़ी व उतरौला की नौ-नौ, गैड़ासबुजुर्ग की आठ, पचपेड़वा की सात और रेहरा बाजार व तुलसीपुर की सात-सात ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया है।

जांच समिति में डीएम होंगे अध्यक्ष
जिला स्तर पर बनी जनपद परफार्मेेंस असेसमेंट समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष नामित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष व डीपीआरओ सचिव बनाए गए हैं। इसी तरह सीएमओ, डीडीओ, डीएसटीओ व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को सदस्य नामित किया गया है।
बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगा पुरस्कार
गरीबी उन्मूलन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जल संसाधन, स्वच्छ व हरित पर्यावरण, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक सुरक्षा, सुशासन तथा महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्राम पंचायतों को 25 अगस्त तक आवेदन करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

- आकाश विश्वकर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें