फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 646 परीक्षकों ने 34,564 काॅपियों का किया मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन के चौथे दिन शनिवार को दो केंद्रों पर 646 परीक्षकों ने 34,564 काॅपियाें की जांच की, 332 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मूल्यांकन कार्य की निगरानी केंद्रीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की गई।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज में 334 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 13,565 तथा इंटरमीडिएट की 5512 काॅपियों का मूल्यांकन किया। केंद्र पर 155 परीक्षक अनुपस्थित रहे। एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में 312 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 9656 तथा इंटरमीडिएट की 5832 काॅपियों का मूल्यांकन किया।
यहां पर 177 परीक्षक अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि मूल्यांकन कार्य की निगरानी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि अब तक हाईस्कूल की 61,261 तथा इंटरमीडिएट की 33,542 काॅपियों का मूल्यांकन हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब हाईस्कूल की 51,365 तथा इंटरमीडिएट की 54,593 काॅपियों का मूल्यांकन शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें