फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नाले में डूबने से दो लड़कियों की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी नाले में डूबने से दो किशोरियों की मौत
विज्ञापन

-घटना को लेकर परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
गैसड़ी-बलरामपुर। मंगलवार को दो किशोरियां पैर फिसलने से अचानक पहाड़ी नाले में गिर गई। जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को दे दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के जिगनिहवा निवासी सुग्रीव ने बताया कि मंगलवार को 14 वर्षीय पुत्री पुष्पा व राम कुमार की 13 वर्षीय पुत्री शिवांगी स्कूल से दोपहर घर लौटी थी। शाम को दोनों खेलने गई थी। शाम लगभग चार बजे दोनों पैर फिसलने से गांव के संपर्क मार्ग पर बने पुल के नीचे कवही पहाड़ी नाला के कुलवा में डूब गई। स्थानीय लोगों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर दोनों लड़कियों के शवों को पहाड़ी नाले से बाहर निकाला। घटना में दोनों लड़कियों की मौत तालाब में डूबने से हो चुकी थी। कोतवाल विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए एसआई डीएन चतुर्वेदी की टीम भेजी गई है। मौके पर पहुंचे डीएन चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा कराकर परिजनों सुपुर्द दाह संस्कार के लिए कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा पांच में पढ़ती थीं दोनों छात्राएं
-परिजनों के मुताबिक पुष्पा व शिवांगी कक्षा पांच की छात्राएं थी। प्राथमिक विद्यालय जिगनिहवा में एक साथ पढ़ती थी। परिजनों का कहना है कि दोनों छात्राएं पढ़ने में अव्वल थी। दोनों साथ-साथ रहती थी। गांव के लोग दोनों की दोस्ती की मिशाल देते थे। बेटियों की मौत को लेकर दोनों परिवार में मातम पसर गया है। सुग्रीव की पत्नी आशा व बेटे तथा पुष्पा की माता फूलमती व भाई-बहन घटना को लेकर सदमे में है। गांव के लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने में जुटे हुए है। घटना को लेकर गांव के लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें