फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में रैंकिंग खराब होने पर नपेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत निपटारे में खराब रैंकिंग पर नपेंगे अफसर
विज्ञापन

-संपूर्ण समाधान दिवस में 260 शिकायतें पेंडिंग
-आईजीआरएस वेब पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण की हो रही निगरानी
-उतरौला में डीएम, तुलसीपुर में सीडीओ व सदर में एसडीएम ने की अध्यक्षता

उतरौला-तुलसीपुर नगर-बलरामपुर। जन शिकायतों के निस्तारण में जनपद की रैंकिंग प्रदेश में खराब होने पर संबंधित विभाग के अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। आईजीआरएस वेब पोर्टल पर शासन स्तर से जन शिकायतों के निस्तारण की निगरानी की जा रही है। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 260 फरियादियों के शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतें निस्तारित न होने पर फरियादी मायूस लौट गए। एक सप्ताह के अंदर पेंडिंग सभी मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है।
उतरौला तहसील सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि संबंधित विभाग के सभी अफसर मौके पर जाकर मामलों के निस्तारण में निष्पक्षता व पारदर्शिता बरतें। प्रार्थना पत्रों का सही निस्तारण न पाए जाने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के गजपुर ग्रंट निवासी रामरती, उतरौला ग्रामीण के ग्राम प्रधान पप्पूनाथ आदि की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को तत्काल सार्वजनिक जमीन से अवैध कब्जा हटा कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान कुल 167 फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई। फरियादियों की सुनवाई करते हुए डीएम ने मौके पर 9 मामलों का निस्तारण कराया। बाकी बचे 158 मामलों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कराकर आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी प्रमोद कुमार, अपर सीएमओ डा. जयंत कुमार, डीडीओ शिव कुमार, पीडी जनार्दन सिंह, एसडीएम जेपी सिंह, सीओ इंद्रजीत सिंह, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सीबीओ डा. शोभाराम चौधरी, डीएसओ बृजेश कुमार मिश्र, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार, समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। तुलसीपुर तहसील सभागार में सीडीओ प्रहलाद सिंह ने समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लापरवाह अफसर बख्शे नहीं जाएंगे। इस दौरान 80 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। सीडीओ ने मौके पर छह मामलों का निस्तारण कराया। बाकी बचे 74 मामलों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में एसडीएम एसके त्रिपाठी, सीओ दीप नरायन त्रिपाठी व तहसीलदार राम विलास राम सहित तहसील स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। सदर तहसील सभागार में एसडीएम किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 32 मामले आए जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। समाधान दिवस के दौरान सीओ सिटी नीतेश कुमार सिंह व नायब तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें