फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

514 होम गार्ड संत कबीरनगर जिले में संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में जिले के 514 होम गार्ड संत कबीरनगर जनपद में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। एएसपी अरविंद मिश्र ने सोमवार को होम गार्डो के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रवाना करने से पूर्व होम गार्डो को संबोधित करते हुए एएसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगी ड्यूटी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएं। ड्यूटी करने में कोई लापरवाही न बरतें।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संत कबीरनगर जिले में प्रथम चरण के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वहां के एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की मांग की थी जिसके एवज में बलरामपुर जिले से संत कबीरनगर के लिए 514 होम गार्ड ड्यूटी के लिए भेजे जा रहे है। बस रवाना करते समय कमांडेंट सुधीर सिंह व चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें