फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज रवाना होंगी 463 पोलिंग पार्टियां

Sat, 18 May 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गोंडा लोकसभा सीट से जुड़ी उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है। 19 मई को स्पोर्टस स्टेडियम से 463 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। सभी को समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को 463 बूथों पर मतदान होना है। सभी पोलिंग पार्टियों को स्पोर्टस स्टेडियम में बस्ता, ईवीएम व वीवीपैट आदि चुनाव सामग्री देने के लिए टेंट की व्यवस्था करा दी गई है। बड़ा परेड में 105 मिनी बसों का इंतजाम किया गया है। सभी वाहनों चालकों को 249 केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। वहीं पोलिंग पार्टियों के लिए रसोइयां भोजन बनाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगे। डीएम अरविंद सिंह का कहना है कि उतरौला विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें