फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पक्की सड़कों से जुड़ेंगे 46 नए गांव

विज्ञापन
-बलरामपुर सदर ब्लॉक  में ​स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए जिले के 46 नए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना को मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत इन गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामशिरोमणि वर्मा के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इन मार्गों का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर लिया है। फरवरी में निर्माण से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्राथमिकता तय करते हुए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद संबंधित विभागों ने सर्वेक्षण कर सभी मार्गों को कोर नेटवर्क में शामिल करते हुए निर्माण की योजना तैयार की है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और कृषि उपज, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
इन गांवों में बनेगी पक्की सड़क
योजना के तहत बेली कला से गडरहवा, कोदरी बुदंतपुर से दौलतपुर, अमरहवा कलां से रुद्रपुर, राजवापुर, भुदकुढ़ा, माधवडीह से गोपालपुर, खैरी से अमरहवा कलां, हरहटा से बरहना, हरिजन पुरवा, जोगिनिया से पोखर भिटवा पंचायत भवन तक सड़क निर्माण होगा। अकिलकटवा चौक से पंचायत भवन होते हुए निरंजनपुर, कुर्मी डीह, तेंदुई बालिका इंटर कॉलेज, सहदेइया, धोवा डाबर, कल्ला भट्ठा परसरामपुर, चरो काफरी, लोनियानपुरवा, बलवा, समदा, अहिरनडीह अभरहवा, शेखपुर से कल्याणनगर, ककरहवा व नरकटिया से कोयलरा तक सड़क बनेगी। इसके अलावा पसिनपुरवा, हृदयनगर फूलपुर, महादेव गांव, सुल्तानडीह, रंजीतपुर, छितौनी गनवरिया, भगवानपुर, सेवरहा, चकवा, अदरपकार कलिथान, विशुनपुर, बंसेडीला, सिंघावापुर, सुनैची, मथुरा बिलासपुर, नौबस्ता भीखपुर, भुसैलवा, रतनपुर, राजपुर, महदेड्या, चैनपुर बनकटवा तथा राजदेरवा थारू तक के मार्गों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

आवाजाही सुगम होगी
ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास मजबूत सड़क संपर्क के बिना संभव नहीं है। गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता में शामिल है। निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

रामशिरोमणि वर्मा, श्रावस्ती सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें