फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 44,624 विद्यार्थियों ने छोड़ दी सत्र परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विद्यार्थियों के शैक्षिक मूल्यांकन के लिए परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा कराई जा रही है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 1826 विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों की लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा में एक लाख 68 हजार 232 विद्यार्थी शामिल हुए। 44624 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में 18 सितंबर से 24 सितंबर तक सत्र परीक्षा कराई जा रही है। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक मोहित देव ने बताया कि 1164 प्राथमिक विद्यालय, 387 कंपोजिट स्कूल, 264 उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं 11 कस्तूरबा गांधी विद्यालय सहित कुल 1826 विद्यालयों में बृहस्पतिवार को हिंदी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विषय की परीक्षा कराई गई। कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के दो लाख 12 हजार 856 के सापेक्ष एक लाख 68 हजार 232 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 44,624 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें