फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

445 शिक्षकों ने जांचीं 14 हजार कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संकलन केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज के 32 कमरों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांची जा रही हैं। संकलन केंद्र पर सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 445 परीक्षकों ने 14,163 कॉपियां जांची हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस/संकलन केंद्र के नियंत्रक गोविंद राम ने बताया कि 23 अप्रैल से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को 357 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 11,512 और 88 परीक्षकों ने इंटरमीडिएट की 2,651 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
अब तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 1,17,639 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। हाईस्कूल की कुल 84,209 व इंटरमीडिएट की कुल 33,430 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। अब हाईस्कूल की 16,142 और इंटरमीडिएट की 17,055 कॉपियों का मूल्यांकन होना बाकी है। तीन मई को ईद होने के चलते मूल्यांकन कार्य नहीं किया जाएगा। चार मई से बची हुई कॉपियों का मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें