फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चुुनावी ड्यूटी के वाहनों के किराए में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी

Tue, 02 Apr 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगने वाले निजी वाहनों की किराया राशि में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। महंगाई को देखते हुए लिए गए इस फैसले से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासनिक स्तर पर चुनाव में इस्तेमाल के लिए 1200 वाहनों को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह जानकारी एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों, पुलिस, सेक्टर मजिस्ट्रेट, बाहरी फोर्स व चुनाव संबंधी अन्य कार्यों में इस्तेमाल होने वाले निजी वाहनों के किराए की नई सूची विभाग से जारी की गई है। नई किराया सूची में 15 से 24 सीट वाले वाहन के लिए 1697 रुपये प्रतिदिन, 25 से 34 सीट वाले वाहनों के लिए 1912 रुपये प्रतिदिन व 35 से 40 सीट वाले वाहन को 2139 रुपये प्रतिदिन बतौर किराया राशि मिलेगी।
इसी तरह 41 से 45 सीट वाले वाहनों को 2213 रुपये प्रतिदिन व 46 से अधिक सीट वाले वाहनों को 2510 रुपये प्रतिदिन किराया राशि मिलेगी। इसके साथ ही हल्के वाहन में 12 सौ सीसी पेट्रोल से चलने वाले वाहन को 1264 रुपये, 1450 सीसी वाले डीजल वाहन को को 1460 रुपये व 1450 सीसी से अधिक के वाहनों को 2140 रुपये प्रतिदिन ईंधन खर्च के अतिरिक्त किराया राशि मिलेगी। मालवाहक वाहनों की किराया राशि में भी उनके भार के अनुरूप वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें