हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मजगवां गांव में अचानक लगी आग की चपेट में आकर 12 हजार रुपये की नकदी सहित चार परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों के मदद बमुश्किल आग पर काबू पा जा सका। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी के बाद आग से हुए नुकसान का आंकलन करने लिए राजस्व टीम भी गांव पहुंची।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मजगवां गांव निवासी दद्दू वर्मा के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोसी उदयप्रताप, अशोक कुमार व रामनाथ के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सभी घरों के लोग मसूर काटने अपने खेते गए थे। ग्रामीणों के कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आकर उदय प्रताप के घर में रखी 12 हजार रुपये की नकदी भी जलकर स्वाह हो गई। ग्रामीण रोहित कुमार तिवारी, मनोज कुमार, अतुल कुमार, छोटकऊ, संतराम आदि लोगों ने बताया कि हरैया थाना क्षेत्र में दमकल की कोई व्यवस्था न होने के कारण ही आग लगने की घटना पर ग्रामीणों को ही उसे बुझाने के लिए जुटना पड़ता है। लेखपाल राकेश कुमार ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन कर आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।