फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 लोगों ने रक्तदान कर कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला संयुक्त चिकित्सालय में खुशी का इजहार करते रक्तदानी। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 32 महादानियों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संयुक्त जिला अस्पताल स्थित ब्लॅड बैंक तथा सीएचसी तुलसीपुर स्थित ब्लॅड कलेक्शन सेंटर में सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रोटरी क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष ने भी अपने सह मंडलाध्यक्ष के साथ रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित ब्लॅड बैंक में शिविर का उद्घाटन उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महराज ने स्वयं रक्तदान कर किया। यहां पर कुल 24 रक्तदाताओं ने महादान कर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बायां हाथ फ्रैक्चर होने तथा प्लास्टर बंधने के बाद भी अजय सिंह के रक्तदान की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।
रोटरी क्लब बलरामपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सह मंडलाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह बिट्टू के साथ रक्तदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष की सलाहकार वैष्णवी सिकरवार ने भी रक्तदान कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। ब्लॅक बैंक प्रभारी डॉ. एपी मिश्र तथा डॉ. गिरधर चौहान ने अपने सहयोगी सीपी श्रीवास्तव व नीरज के साथ रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसी तरह सीएचसी तुलसीपुर स्थित ब्लॅड कलेक्शन सेंटर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की व सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने किया। यहां पर कुल 8 लोगों ने रक्तदान कर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इन रक्तदाताओं में डॉ. सौम्या तथा डॉ. मनीष कुमार सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें