फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमएलके में 20 छात्रों को बनाया गया वोटर

Tue, 06 Jan 2026 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय सभागार में मंगलवार को नए वोटरों को बनाने का अभियान शुरू किया गया। 20 छात्रों से फार्म 6 भरवाकर वोटर बनाया गया। 18 वर्ष की आयु पूरी करने या छूटे हुए युवक-युवतियाें को वोटर बनने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि हर योग्य नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। युवा मतदाता देश का भविष्य हैं। उनकी सहभागिता से सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव है। सभी बूथों पर आलेख मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है।
कार्यक्रम को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति राय, प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय, सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त व प्रभारी डीआईओएस डॉ. चंदन पांडेय ने भी संबोधित करके युवक-युवतियों को वोटर बनने के लिए प्रेरित किया। स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 20 युवक-युवतियों ने वोटर बनने के लिए फार्म 6 भरा है। महाविद्यालय में अन्य छात्र-छात्राओं को भी वोटर बनाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें