गैसड़ी। नगर पंचायत ने मंगलवार को वार्ड नंबर-8 में राष्ट्रीय राजमार्ग स्टेशन रोड से लेकर कोतवाली तक 50 स्थानों पर अतिक्रमण हटाया। अभियान के तहत 55 फीट के दायरे में अवैध कब्जा करने वालों को चिह्नित किया गया। अधिकांश जगहों पर टीम को देखकर लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया। इसके बाद बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया।
अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण की सीमा में आने वाली फर्श, दीवार, टिनशेड व ढाबली रखने वाले 50 लोगों को चिह्नित किया गया था। अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त करना है।