फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सात करोड़ रुपये से होगा 1798 विद्यालयों का विकास

Tue, 19 Aug 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में ​स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदनगर ग्रिंट ।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1798 परिषदीय विद्यालयों के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए 7.27 करोड़ रुपये कंपोजिट स्कूल ग्रांट के तहत स्वीकृत किया गया है। लैपटाॅप के संचालन के लिए सिम कार्ड व छह माह के रिचार्ज का भुगतान काटकर स्वीकृत धनराशि का 50 प्रतिशत 3.23 करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि 40.53 लाख 600 रुपये लैपटॉप के संचालन के लिए सिम कार्ड की खरीदारी एवं छह माह के रीचार्ज का भुगतान काटा गया है। शेष 50 प्रतिशत धनराशि 3.22 करोड़ 83 हजार 900 रुपये विद्यालयों को आवंटित किया गया है। बीएसए ने बताया कि कंपोजिट स्कूल ग्रांट की 10 प्रतिशत धनराशि विद्यालय भवन, परिसर एवं छात्रों की स्वच्छता पर खर्च की जाएगी। शेष धनराशि से विद्यालय के भवन की रंगाई-पुताई के साथ शौचालयों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
रसोईघर में भोजन तैयार करने और बच्चों को भोजन परोसने के लिए बर्तन की खरीदारी एवं जलापूर्ति व जलनिकासी की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। प्रत्येक कक्षा-कक्ष में व्हाइट य ग्रीन बोर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय परिसर में हैंडपंप के पास पक्का प्लेटफार्म व सोख्ता का निर्माण कराया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय के खराब पड़े विद्युत उपकरणों को बदलने एवं मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट क्लास की सुरक्षा एवं रख-रखाव से संबंधित कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें