फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 20 घंटे से गुल है 150 गांव की बिजली, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 19 Aug 2023 05:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते रात 9 बजे से ही ठप है आपूर्ति
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते विद्युत उपकेंद्र बेलभरिया क्षेत्र के 150 गांवों में 20 घंटे से बिजली गुल है। बिजली न आने से करीब 80 हजार की आबादी को उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 20 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने लोकल फाल्ट की समस्या का स्थायी समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्रवासी आलोक कुमार मिश्र, स्वामीनाथ वर्मा, सुदेश मणि तिवारी, शैलेंद्र कुमार वर्मा, जयंत कुमार श्रीवास्तव व संजय सिंह आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि 33 केवी लाइन में फाल्ट का बहाना बनाकर शुक्रवार की रात 9 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है। विद्युत उपकेंद्र बेलभरिया क्षेत्र के धर्मपुर, गनेशपुर, परसपुर, बेलवा, महमूदनगर, मरजादनगर, गोपालपुर, लौकी कला, धामपुर, कुकुरभुकवा, सहियापुर, बेलभरिया, बरदौलिया, कुसमहवा, नेवलगंज, बनकटवा, नंदनगर, मोतीपुर कला, हसनापुर, गनवरिया, मणिपुर, चौधरीडीह व सहजना सहित करीब 150 गांवों में 20 घंटे से बिजली गुल है।
विज्ञापन

बिजली न आने के कारण इन्वर्टर आदि भी डिस्चार्ज हो गया है। उमस भरी गर्मी में पंखा आदि न चलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए बाजार जाना पड़ रहा है। इन लोगों का यह भी कहना है कि आए दिन लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली काट दी जाती है। कभी ट्रांसफार्मर खराब होने, तो कभी लाइन फाल्ट होने के चलते बिजली गायब रहती है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

इन लोगों ने एक्सईएन पावर काॅर्पाेरेेशन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि लोकल फाल्ट की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो हम लोगों को आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस संबंध में एसडीओ अवधेश पटेल ने बताया कि 33 केवी मुख्य लाइन में खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति ठप है। लाइन को सही कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें