फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लापरवाही पर 15 अफसरों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की डीएम पवन अग्रवाल ने समीक्षा की। इस दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर 15 विभागों के अफसरों से जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने अप्रैल 2025 की मूल्यांकन रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों के आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भों के निस्तारण में रुचि न लेने का मामला सामना आया। जन शिकायतों के अधिकतर प्रकरणों का सरसरी तौर पर ही निस्तारण कर दिया गया था। इस संबंध में डीएम ने नियमित बैठक कर आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के शिकायतकर्ता से वार्ता करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिया।
इन अफसरों के निस्तारण से शिकायतकर्ता असंतुष्ट
शिकायतों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक की अधिक संख्या पाए जाने पर डीएम ने अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इसमें अधिशासी अभियंता विद्युत बलरामपुर अजय सिंह , उप जिलाधिकारी तुलसीपुर अभय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-3 बलरामपुर अखिलेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी उतरौला राजेंद्र बहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर लालचंद, बाल विकास परियोजना अधिकारी रेहरा बाजार संदीप कुमार शामिल हैं। साथ ही तहसीलदार तुलसीपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरैया सतघरवा, बाल विकास परियोजना अधिकारी गैसड़ी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गैसड़ी अवनीश कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक (पीएचसी/सीएचसी) उतरौला डॉ. चंद्रप्रकाश, उप जिलाधिकारी बलरामपुर हेमंत कुमार गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीदत्तगंज, अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी) बलरामपुर व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/ पालिका पचपेड़वा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें