फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समय से पूर्ण हो मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण

विज्ञापन
बलरामपुर के बरईपुर में पेयजल परियोजनाओं की जानकारी लेती नोडल अ​​धिकारी व अन्य।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन की तरफ से नामित नोडल अधिकारी/विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा कृतिका शर्मा ने शनिवार को जिले में 50 करोड़ से अधिक दो परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जलजीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय एवं एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजना बरईपुर एवं गिद्धरैया का निरीक्षण किया। हर घर नल कनेक्शन तथा अंतिम घर तक पानी की पहुंच आदि के बारे में जानकारी ली। गोआश्रय स्थल सिसई में निरीक्षण कर सुविधाओं की पड़ताल की।
स्थलीय निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ने विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत चल रही पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की। कार्यदायी संस्था को ओवरहेड टैंक, सोलर पैनल, ट्यूबवेल व पाइपलाइन आदि का कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, श्रावस्ती सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, पीडी राघवेंद्र तिवारी, डीडीओ कमलेश सोनी व एक्सईएन जल निगम संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें