फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 125 करोड़ से होगा नगर का विकास, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास

Sun, 19 Apr 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-32-बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर की बोर्ड बैठक में शहर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए 125.25 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस बजट से नगर में सीसी सड़क निर्माण, नाला-नाली व्यवस्था के विस्तार और पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन




नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की अध्यक्षता में रविवार शाम चार बजे बोर्ड बैठक शुरू हुई। वार्ड सभासदों ने वार्डों में सड़क निर्माण, जल निकासी एवं पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित आय 98.98 करोड़ रुपये निर्धारित की गई, जबकि कुल आय 117.73 करोड़ रुपये आंकी गई। इसके साथ ही 7.52 करोड़ रुपये अंतिम अवशेष प्रस्तावित किया गया। सदन में आय-व्यय के संतुलन और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सड़कें, साफ-सफाई, जल निकासी और रोशनी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। यह बजट शहर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।



अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य ने प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास कार्यों की निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सभासद राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, मोहम्मद कुमैल, सत्यवती, सिद्धार्थ साहू, शुभम चौधरी, लक्ष्मी देवी, राजेश कुमार कश्यप, तबस्सुम, सरोज तिवारी, रीना, संदीप कुमार, आनंद किशोर, नंदलाल तिवारी, शमीम बानो, नीलम शुक्ला, जयंत सिंह धर्म, सौरभ तुलस्यान, सुनीता मिश्रा, रत्ना श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें