फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1216 किसानों को मिली मुफ्त सिंचाई की सौगात

Thu, 07 Mar 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1216 किसानों को मुफ्त बिजली से फसलों की सिंचाई करने की सौगात मिली है। इस दौरान राजधानी लखनऊ आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी विकास भवन सभागार में दिखाया गया।
विज्ञापन

श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इससे निजी नलकूप का संचालन करने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित मेंं कार्य कर रही है। निजी नलकूप का संचालन करने वाले किसानों का बिजली बिल मुख्यमंत्री ने माफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें