फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1019 किसानों ने धान बेचने का कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1019 किसानों ने अब तक धान बेचने का पंजीकरण करा लिया है। विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से एक नवंबर से धान खरीदना शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चार क्रय एजेंसियां 33 केंद्रों पर धान खरीदने की तैयारी में जुटी हुई हैं। धान के गुणवत्ता की क्रय केंद्रों पर ही गठित कमेटी निर्धारण करेगी। धान बेचने वाले किसानों से पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की गई है। डीएम श्रुति के निर्देशन व एडीएम राम अभिलाष के पर्यवेक्षण में धान खरीद की तैयारी की जा रही है।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को मंडी समिति परिसर में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में खाद्य विभाग के पोर्टल पर जिले के 1019 किसानों ने अब तक पंजीकरण करा लिया है। सदर तहसील में 469, तुलसीपुर तहसील में 481 व उतरौला तहसील में 69 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

धान बेचने वाले किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार से लिंक मोबाइल का प्रयोग करना होगा। किसानों की समस्या को देखते हुए खाद्य विभाग की तरफ से भारतीय डाक सेवा बलरामपुर के साथ मंडी भगवतीगंज दफ्तर में मोबाइल व आधार के साथ रजिस्ट्रेशन करने के लिए साप्ताहिक कैंप लगाया जा रहा है।
डिप्टी आरएमओ ने किसानों से अपील किया है कि अगले एक सप्ताह तक सुबह 10.30 बजे से सायं तीन बजे तक भगवतीगंज मंडी के दफ्तर में रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। जिले के 33 क्रय केंद्रों पर चार एजेंसियां एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीदारी करेंगी।
डीएम की तरफ से ओदश जारी किया गया है कि क्रय केंद्रों पर धान गीला व गंदा होने पर खरीद के लिए मना नहीं किए जाएंगे बल्कि धान क्रय केंद्र पर सुखाने व साफ करने के लिए प्रभारी व्यवस्था कर किसानों को धान बेचने का पर्याप्त समय देंगे।
केंद्र पर धान खरीदने से मना करने पर किसान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के यहां अपील कर सकते हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में मंडी सचिव, क्रय केंद्र प्रभारी व दो स्वतंत्र किसानों की गठित समिति 48 घंटे के अंदर धान खरीदने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें