फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। कस्बे के अंबेडकर तिराहे के पास शुक्रवार की देर सायं युवकों के दो गुटों में हुई मारपीट में घायल तीस वर्षीय युवक की इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। मामले में पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पकड़ी थाना क्षेत्र के तराजपाली गांव निवासी देवेश सिंह बांसडीह कस्बे में किसी मित्र की जन्मदिन पार्टी में कुछ अन्य साथियों के साथ आए थे। अंबेडकर तिराहा के पास अपनी बाइक खड़ी कर किसी दुकान में सामान लेने गए थे। इस दौरान ही एक युवक की बाइक देवेश की बाइक से टकरा गई। इसको लेकर दोनों युवकों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते मारपीट में कई अन्य युवक भी जुट गए। मौके पर पंहुची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल देवेश सिंह को पहले पीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गई। परिजन शनिवार की सुबह देवेश को गंभीर अवस्था में मऊ के अस्पताल ले गए जहां से डाक्टरों ने कोमा में देवेश को लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन देवेश को पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजीव मिश्र ने बताया की घटना की जानकारी हैं, मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सेवानिवृत शिक्षक हरिशंकर सिंह का पुत्र देवेश सात बहनों में अकेला भाई था। मां की तीन साल पहले ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें